फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: माता अहिल्याबाई होल्कर की टी-शर्ट पहनने पर युवकों को पीटा, समाज के लोगों ने थाने पर किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी (बुलंदशहर)

सार

युवक किसी काम से आए थे। उन्होंने टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर माता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर थी। तभी कुछ लोग वहां पर आ गए। दोनों युवकों से गाली-गलौज कर टी शर्ट उतारने को बोलने लगे।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में पहासू रोड पर शनिवार शाम को माता अहिल्याबाई होल्कर की टी-शर्ट पहनने पर दो युवकों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही उनकी टी-शर्ट फाड़कर वहां से भगा दिया। इस बात पर रविवार को बघेल समाज की ओर से थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन


गांव कस्बा डड्डू निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह और उसका साथी विपिन छतारी कस्बा क्षेत्र की पहासू रोड पर किसी काम से आए थे। उन्होंने टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर माता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर थी। तभी कुछ लोग वहां पर आ गए। दोनों युवकों से गाली-गलौज कर टी शर्ट उतारने को बोलने लगे। पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नीतेश और विपिन को डंडे से बेरहमी से पीटा। 

इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों को पीटते रहे। बाद में आरोपियों ने दोनों की टी शर्ट फाड़कर फेंक दी। इसके बाद कस्बा क्षेत्र से बाहर भगा दिया। पीड़ित भयभीत होकर अपने गांव आ गए। घटना के बाद से बघेल समाज के लोगों में रोष है। रविवार दोपहर को कस्बा डड्डू गांव के अलावा आस-पास क्षेत्र के बघेल समाज के लोग छतारी थाना पहुंच गए, जहां युवकों से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाने पर एकाएक भीड़ जुटती चली गई और हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समाज के लोगों को समझाया और उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। सीओ डिबाई शोभित कुमार का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं कस्बा क्षेत्र के आस-पास के गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें