इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों को पीटते रहे। बाद में आरोपियों ने दोनों की टी शर्ट फाड़कर फेंक दी। इसके बाद कस्बा क्षेत्र से बाहर भगा दिया। पीड़ित भयभीत होकर अपने गांव आ गए। घटना के बाद से बघेल समाज के लोगों में रोष है। रविवार दोपहर को कस्बा डड्डू गांव के अलावा आस-पास क्षेत्र के बघेल समाज के लोग छतारी थाना पहुंच गए, जहां युवकों से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाने पर एकाएक भीड़ जुटती चली गई और हंगामा शुरू हो गया।
पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समाज के लोगों को समझाया और उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। सीओ डिबाई शोभित कुमार का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं कस्बा क्षेत्र के आस-पास के गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।