फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर डटे युवा, मदद करने में आगे

विज्ञापन
सीए विनीत राठी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते घरों में कैद जिंदगियों तक मदद पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें युवाओं की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। एयू बेस यानी अमर उजाला बिजनेस एकेडेमिक एंड सोशल एंटरप्रेन्योर मीट के साथियों ने मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता का बीड़ा उठाया है। इसमें सीए विनीत राठी कार्य में जुटी संस्थाओं की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा समाजसेवी शुभम अपनी संस्था रॉबिनहुड आर्मी के साथ लोगों तक भोजन और राशन पहुंचा रहे हैं। --- लॉकडाउन का पालन और संस्थाओं की मदद सीए विनीत राठी ने बताया कि इन दिनों लॉकडाउन का पालन करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। ये भी जरूरी है कि हम अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करें। ऐसे में कुछ संस्थाओं से मैंने संपर्क किया और उनको मदद उपलब्ध कराई। राशन के अलावा वित्तीय मदद भी वह कर रहे हैं। करीब पांच संस्थाओं की वह मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी कामगारों की मदद उनके संपर्क में रहने वाली संस्थाएं कर रहीं हैं। जो भी संस्था वस्तु या अन्य मदद मांगती है, उसे सामर्थ्य अनुसार पूरी किया जा रहा है। --- लोगों तक भोजन पहुंचा रही रॉबिनहुड आर्मी : लॉकडाउन के बाद बनी परिस्थितियों में रॉबिनहुड आर्मी के वॉलिंटियर्स जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए है। संस्था की लोगों को भोजन पहुंचा रहे है। शुभम शर्मा ने बताया कि अलग-अलग टीम बनाकर विशेष सावधानी रखते हुए लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अब तक कई हज़ार लोगों को भोजन करा चुके हैं। पिछले सप्ताह जिले में जुटी भीड़ और पैदल राहगीरों को भी शिर्डी साईं सेवा समिति के साथ मिलकर लगतार लोगों की सेवा में जुटे रहे। उनकी टीम में आशुतोष शर्मा, राहुल मुखी, विवेक मिश्रा, अश्विनी आदि योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबिनहुड आर्मी के साथ लोगों को भोजन वितरित करते एयू बेस के साथी शुभम शर्मा - फोटो : AMAR UJALA
रॉबिनहुड आर्मी के साथ लोगों को भोजन वितरित करते एयू बेस के साथी शुभम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें