मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी कलां में आरोपियों ने टशनबाजी में ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
सीकरी कलां निवासी कर्णकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह गांव में टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी गैर संप्रदाय के तीन युवक टशनबाजी में उससे गाली-गलौज करने लगे। कर्णकांत ने विरोध किया तो गुस्साए आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। तैश में आए आरोपियों ने ईंट मारकर कर्णकांत का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान कर्णकांत अचेत होकर जमीन पर गिर गए। आरोपी कर्णकांत को मृत समझ मौके से भाग गए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर पर जुनैद, जुबेर और अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।