फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, आधी रात को सामने आया कोहरा, टैंकर में जा घुसी बाइक

Wed, 20 Nov 2024 01:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

सार

गढ़मुक्तेश्वर में बीती रात कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल और अतुल रावत की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर में बीती रात कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल और अतुल रावत की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल (25वर्ष) और अतुल रावत (27वर्ष) दिल्ली में काम करते थे, जो मंगलवार की रात दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अठसैनी के निकट पहुंची, जहां घना कोहरा होने के कारण दोनों आगे जा रहे बंद बॉडी के कैंटर को नहीं देख पाए।

तेज रफ्तार बाइक कैंटर से टकरा गई, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन हापुड़ मोर्चरी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना कोहरा होने से हादसा हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजन भी आ चुके हैं। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।- वरूण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें