गाजियाबाद जिले के गंगनहर घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नहाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट होती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गंगनहर घाट पर कुछ युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को नहर में धक्का दे दिया। युवक नहर में खुद को बचाते नजर आ रहा है, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला।
एसीपी का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी की कोई तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो पर इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।