फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिश में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव पूठरी में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात घर के बाहर बैठे नकुल पर फायरिंग कर दी। गांव पूठरी निवासी नकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते हैं और इसी कारण बीती 30 अगस्त को निवाड़ी से लौटते समय उन पर जानलेवा किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब कई दिन से आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने जान लेने की नियत से उन पर फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें