फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हिट एंड रन मामले में युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 04:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

4 मार्च को तेज रफ्तार टाटा पंच ने बाइक सवार सागर को टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। हादसे में सागर गंभीर घायल हो गया, उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी के शाहपुर बम्हैटा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


घायल के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा सागर पुत्र पप्पू, जो वेव सिटी क्षेत्र की जेप्टो कंपनी में कार्यरत है। 4 मार्च की शाम करीब साढ़े 4 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर कंपनी से बाहर निकल रहा था। जैसे ही वह ड्रीम होम टावर-3 और टावर-4 के निकास गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद सागर ने अपने परिजनों को सूचना दी। सागर के चाचा विक्की ने बताया कि मणिपाल अस्पताल में इलाज का खर्च करीब 8 लाख रुपये बताया गया था। 
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार ने बेहतर और सुलभ इलाज के लिए सागर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें आरोपी टाटा पंच कार का नंबर साफ तौर पर दिखाई दिया। 

फुटेज में कार चालक की लापरवाही व कार की तेज गति के चलते घटना हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर वेव सिटी पुलिस ने टाटा पंच कार नंबर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घायल सागर के चाचा विक्की पुत्र भूले निवासी ग्राम बम्हैटा वेव सिटी को दी शिकायत के अनुसार, टाटा पंच कार नंबर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आरोपी पंच कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें