फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तार चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानीगेट क्षेत्र की नेहरूनगर कॉलोनी में मकान से तार चोरी कर भाग रहे चोर को गार्ड और मकान मालिक की सूझबूझ से पकड़ लिया गया। आरोपी काे पुलिस को सौंप दिया गया, उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। नेहरूनगर निवासी सौरभ ने बताया कि 24 जुलाई की दोपहर को वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी उनके घर से चोर तार चोरी करने जाने लगा। उसको गार्ड ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी ने गार्ड को ईंट फेंककर मार दी। शोर सुनकर वह भी आ गए। दोनों ने हिम्मत कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अनम गार्डन लोनी निवासी सुहेल के रूप में हुई। आरोपी से तार कब्जे में ले लिया गया। एसीपी जियाउददीन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच चल रही है। सौरभ की शिकायत पर इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें