फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक से खो गए रुपये, पुलिस को दी लूटपाट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार को पहले लूटपाट फिर टप्पेबाजी की पुलिस को सूचना दी और शाम तक सभी आरोप झूठे निकले। मामला रुपये गुम होने का निकला। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अमरीश निवासी रसूलपुर थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर ने एनएच-9 स्थित सुंदरदीप इंस्टीट्यूट के सामने से डायल-112 पर लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें अमरीश एक युवक के साथ जाता दिखा। जबकि पीड़ित का आरोप था कि बाइक सवार उनसे 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। फुटेज दिखाई तो उसने बताया कि एक युवक ने उन्हें बहला फुसला लिया और रुपये लेकर चले गए। सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह डीजल खरीदने के लिए रुपये लेकर आए थे और वह गुम हो गए। इससे बचने के लिए झूठी सूचना दी। अमरीश के बड़े भाई रामकुमार ने पुलिस को लिखित माफीनामा सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें