फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेलर की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एनएच-नौ की सर्विस लेन पर रविवार दोपहर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार अशोक(35) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चले गए। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। हादसे में शॉर्ट सर्किट होने से अशोक की बाइक भी जल गई थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक मूलरूप से आजमगढ़ के गांव निगवा के रहने वाले थे। यहां वह बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में चौकीदारी करने वाले अपने दोस्त के पास रहते थे। रविवार को वह बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह मुखर्जी पार्क चौराहे के पास पहुंचे तो एक ट्रेलर की टक्कर लग गई। हादसे में शॉर्ट सर्किट होने से उनकी बाइक जल गई जबकि अशोक को मामूली चोट आई। सोमवार को अशोक की अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि हादसे में अशोक के मामूली चोट आई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें