मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उखालरसी यू-टर्न के पास रोडरेज में युवकों ने कार सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जलालपुर रोड स्थित वंदना कॉलोनी निवासी ऋषभ कुमार शुक्रवार रात करीब 11 बजे किसी काम से बाजार जा रहे थे। आरोप है कि उखालरसी यू-टर्न के पास उनकी कार वहां खड़े एक युवक से हल्की टच हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ऋषभ कुमार का आरोप है कि युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कार से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर ऋषभ कुमार की घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।