मुरादनगर। गंगनहर घाट पर बृहस्पतिवार को नहाते समय संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गंगनहर घाट पर 18 वर्षीय एक युवक अक्सर नहाने आता था। बृहस्पतिवार सुबह वह नहर में नहाने आया था। नहाकर जब वह बाहर आया तो चाय वाले सोनू गिरि निवासी जलालाबाद को उसने बताया कि नहर में उसे किसी चूहे जैसे जानवर ने काट लिया है। सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।