फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के कार्बन फैक्टरी के नजदीक रेलवे ट्रैक पार कर रहे लक्ष्मण (32) देर रात ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से लक्ष्मण रेलवे ट्रैक के नजदीक नाले में जा गिरे। आसपास के लोगों ने घायल को बाहर निकाला जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की देर रात लक्ष्मण सिहानी निवासी सोहनपूर्वा गीताबढ़ी बिहार मजदूरी करके आर्य नगर स्थित घर लौट रहे थे। लक्ष्मण ने कार्बन फैक्ट्री के नजदीक रेलवे लाईन पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई ट्रेन की टक्कर से लक्ष्मण सिंह नाले में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें