फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लाईओवर की सीढि़यों से गिर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला फ्लाईओवर की सीढ़ियों से गिर कर घायल हुए युवक की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक के गिरने की सूचना पुलिस को दी थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले जय सिंह (19) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बंथला फ्लाईओवर पर बनाई गई सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते घायल को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कर्मी परिजनों को सूचना देकर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों की ओर से शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें