मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर 27 वर्षीय अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिलना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद