गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में डायमंड फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार देर रात युवक ट्रेन की चपेट में आया है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है। आत्महत्या या हादसा, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।