इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में 26 अक्तूबर को बेकाबू कैब की टक्कर से घायल हुए दिल्ली के गाजीपुर निवासी युवक के मामले में उनके भाई गुलशन ने शुक्रवार को कैब चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि अमित और प्रवीण बाइक पर सवार थे और पीछे से आई कैब ने उन्हें टक्कर मार दी थी। अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल प्रवीण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।