लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र श्मशान घाट में मिले महिला की फंदा लगने से मौत हुई थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार श्मशान घाट में आता जाता हुआ नजर आ रहा है और पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस की टीम बाइक सवार की पहचान के प्रयास कर रही है। अंधेरे के कारण बाइक का नंबर सही से नजर नहीं आया। अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। पुलिस फोटो दिखाकर 20 से अधिक गुमशुदा के परिवार को मृतका के फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास कर चुकी है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के जनपदों में फोटो भेजे हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर श्मशान घाट में महिला के शव को लेकर पहुंचे हैं। यहां महिला का नाम आरती बताकर उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिस कपड़े से महिला को फंदे से लटकाया था। वह भी अर्थी के पास ही मिला है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मौके पर काम कर रहे जेसीबी मशीन के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।