फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाई निवासी अभिषेक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि 14 जुलाई को उनके भाई अंकित कुमार काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा गए थे। वहां से घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। अभिषेक ने बताया कि मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान भी उनके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें