युवा कॉंग्रेस सदस्यों ने किया प्रदर्शन फूंक पुतला
गाजियाबाद। नीट परीक्षा पेपर लीक होने पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस सदस्यों ने पुराने बस अड्डे स्थित चौराहे पर प्रदर्शन किया और धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस सचिव इमरान मलिक के नेतृत्व मेंं हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करके परीक्षा देते हैं और भविष्य के सपने संजोते हैं इस बीच पेपर लीक हो जाता है और परीक्षा कैंसिल हो जाती है यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आसिफ सैफी ने कहा कि यह सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस दौरान साहिल, समीर खान, राज चौहान, शजीन मलिक, अबरार, इस्माइल कुरैशी नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।