फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो बुरा हुआ: हरिद्वार से बाइक पर कांवड़ ला रहा था 'भोला', रास्ते में आई नींद; आंख खुली तो हो चुका था पैदल

Thu, 31 Jul 2025 09:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पीड़ित ने घर से आकर पुलिस को 30 जुलाई को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे लालकुंआ फ्लाईओवर पर हरिद्वार से कांवड लाते हुए बाइक खड़ी करके युवक वहां सो गया। ढाई घंटे बाद सोकर उठा तो वहां उसकी बाइक मौजूद नहीं थी। युवक ने 112 पर पुलिस को सूचना दी, काफी तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

दिल्ली के नांगलोई निवासी मुकेश यादव पुत्र सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 23 जुलाई की रात को हरिद्वार से अपनी बाइक होन्डा लीवो पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर कांवड लेकर अपने घर जा रहा था। मगर जब वह लालकुंआ के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसको तेज नींद आने लगी। तब उसने अपनी बाइक रात 11 बजे फ्लाईओवर पर खड़ी की और वहीं सो गया। जब लगभग डेढ़ बजे उसकी आंख खुली तो उसकी बाइक वहां नहीं थी, उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी और आस-पास बाइक तलाश की मगर बाइक नहीं मिली। 
विज्ञापन

पीड़ित ने घर से आकर पुलिस को 30 जुलाई को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित मुकेश यादव निवासी रान्होला नांगलोई दिल्ली की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें