फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुराने विवाद में युवक को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इकराम नगर कॉलोनी में पुराने विवाद के चलते युवक को पड़ोसियों ने पीट दिया। घायल युवक ने लोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है। इकराम नगर कॉलोनी में रहने वाले आमिर ने बताया कि 17 जुलाई रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक शादाब ने फोन कर उन्हें घर बुलाया। वह घर पहुंचे तो वहां शादाब के पिता फीमू, नदीम अन्य लोग बैठे हुए थे। आरोप है कि उनके घर पहुंचते ही फीमू व नदीम ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पिता-पुत्र समेत वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनसे मारपीट की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें