फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कांवड़ यात्रा की रंजिश में सारा गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोलीबारी से सनसनी

Wed, 12 Aug 2026 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लनिवाड़ी के गांव सारा में बुधवार को आकाश त्यागी पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला कांवड़ यात्रा के दौरान हुई पुरानी नोकझोंक की रंजिश में किया गया। आरोपियों ने आकाश के घर में घुसकर पिस्टल, तमंचे से फायरिंग की और लोहे की रॉड से पीटा।
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लनिवाड़ी के गांव सारा में बुधवार को आकाश त्यागी पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला कांवड़ यात्रा के दौरान हुई पुरानी नोकझोंक की रंजिश में किया गया। आरोपियों ने आकाश के घर में घुसकर पिस्टल, तमंचे से फायरिंग की और लोहे की रॉड से पीटा।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल आकाश को मुरादनगर सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव के जोनी त्यागी ने बताया कि उनका भतीजा आकाश त्यागी उर्फ हैप्पी, उज्ज्वल और तुषार त्यागी डाक कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक टकराने पर यश त्यागी और तुषार त्यागी के बीच नोकझोंक हुई थी। शिवभक्तों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। बुधवार अपराह्न करीब चार बजे आकाश, उज्ज्वल और तुषार घेर में बैठकर कांवड़ यात्रा का हिसाब कर रहे थे। तभी यश त्यागी अपने आठ से दस साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया।

हमला होते ही अन्य युवक जान बचाकर भाग गए। आरोपियों ने आकाश उर्फ हैप्पी की घेराबंदी कर दी। उन्होंने आकाश पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पिस्टल और तमंचे से कई राउंड फायरिंग भी की गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आकाश को गोली के छर्रे भी लगे 
परिजनों के अनुसार, आकाश को गोली के छर्रे भी लगे हैं। आकाश अचेत होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी हथियार हवा में लहराते हुए भाग गए। जोनी त्यागी ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और पुलिस टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें