फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक पर फरसे और डंडों से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर फरसे और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में चार जगह गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मनोटा गांव निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई प्रयांशु कुमार का गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने प्रयांशु के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फरसे और डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रयांशु के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उनके पिता भाई को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर पर करन और मोनू निवासी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें