लोनी। अंकुर विहार पुलिस ने रविवार को बागपत के बड़ौत स्थित गांधी नगर कॉलोनी निवासी सोनू शर्मा को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। बिना लाइसेंस वह पटाखे बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पटाखे जब्त कर लिए हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। तलाशी में उसके पास से 35 पैकेट सुतली बम समेत अन्य पटाखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने लाइसेंस न होने और दिवाली पर बिक्री के लिए पटाखे ले जाने की बात स्वीकार की है।