फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टक्कर मारने के विरोध पर युवक और ममेरी बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। राजीवनगर में बाइक सवार ने युवक और उसकी ममेरी बहन को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी बुलाकर दोनों को पीट दिया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायतकर्ता समीर खान ने पुलिस को बताया कि वह ममेरी बहन के साथ शुक्रवार शाम पैदल कोचिंग जा रहे थे। बाइक से टक्कर मारने पर उन्होंने विरोध किया तो उनको थप्पड़ मार दिया। फिर अपने साथी अभिषेक उर्फ टिंडी व अमन वाल्मीकि और दो अन्य को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने उन्हें पीटा और बचाव करने पर बहन से भी मारपीट की। खोड़ा पुलिस का कहना है कि आरोपी को तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें