फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक मुकेश कुमार की मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे बहरामपुर अंडरपास के पास हुई। मुकेश कुमार अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन सवार चालक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रवेश कुमार ने बताया कि मुकेश उनका छोटा भाई था। प्रवेश कुमार ने 18 नवंबर 2026 को विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें