फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनौट में २० वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी । घटना के बाद गांव का एक परिवार घर से फरार हो गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फरार परिवार के किसी व्यक्ति ने ही हत्या को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस की जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा के माजरा मुरली नगला निवासी उदयवीर गिरी का २० वर्षीय पुत्र रोबिन मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे उसका शव पड़ोस के गांव हिरनौट निवासी सुशील के मकान के आगे पड़ा मिला। उसकी छाती में गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचने मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का हिरनोट निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मौत के बाद से युवती का परिवार फरार है। वहीं एसएचओ उमेश पांडे ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है । युवक की मौत गोली लगने से हुई है । फिलहाल हिरनौट के ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह की सूचना रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है। युवक के साथ गया था बाइक पर मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि रोबिन को बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक बाइक पर साथ ले गया था। इसके बाद दोपहर को उसकी मौत की खबर मिली है। प्रेम में पागल रॉबिन ने अपनी कलाई पर गुदवा लिया था प्रेमिका का नाम चर्चा है कि दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे को लगभग 3 वर्ष से प्रेम करते थे । लगभग 6 माह पूर्व मृतक की प्रेमिका के चाचा से उनके आपस में मेल मिलाप को लेकर कहासुनी भी हुई थी । जिसके बाद युवक ने प्रेमिका के घर तो आना जाना बन्द कर दिया था । लेकिन चर्चा है कि उसी गांव के ही अपने दोस्त के माध्यम से वह अपनी प्रेमिका के सम्पर्क में था । मृतक अपनी प्रेम में इतना पागल होगया था कि उसने अपनी कलाई पर अपने नाम के साथ प्रेमिका का नाम भी गुदवा लिया था । उनके प्रेम सम्बन्धों का प्रेमिका परिजन विरोध करते थे । पुलिस द्वारा आशंका जताई गई है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें