बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मोतीबाग के निकट स्थित एक दुकान में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ओर नगर पुलिस ने पहुंचकर काबू पाया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे मोतीबाग स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम के मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। प्रारंभिक दृष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का सामने आ रहा है। आग लगने से मामूली नुकसान हुआ है, दुकान बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।