फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़िता ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी से साठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की शिकायत के अनुसार उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल से हुई थी। महिला कांस्टेबल ने युवती की मुलाकात अपने पति से कराई। कांस्टेबल का पति उद्यमी है। आरोप है कि कांस्टेबल के पति ने युवती को अपनी फैक्टरी में नौकरी पर रख लिया। आरोप है कि बीती 20 अप्रैल को आरोपी ने काम अधिक होने का बहाना बनाकर रात के समय फैक्टरी में रोक लिया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि उसने थाने में घटना की तहरीर दी। आरोप है कि महिला कांस्टेबल के दबाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। एसीपी मोदीनगर कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में युवती के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें