फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रतीक ग्रांड सोसायटी की 27वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक ग्रांड सिटी सोसायटी के टावर सी-4 की 27वीं मंजिल से गिरने से पीएचडी कर रहे 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी वैभव सिंह पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि टावर सी-4 के यूजी फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में वैभव अकेले ही सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, वैभव पिछले करीब एक सप्ताह से यहां अपने बुआ-फूफा के फ्लैट में रह रहा था। वह दिल्ली के दीनदयाल कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वैभव की बुआ संध्या और फूफा परमेंद्र भी सोसायटी में मौजूद थे।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें