फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मर्डर: थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष पर एक्शन

Thu, 19 Jun 2025 08:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में थाने के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले पर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने गांव मिल्क रावली निवासी युवक रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या। बताया गया है बुधवार रात दस बजे रास्ते से कार निकालने को लेकर रवि शर्मा व अजय, मोंटी के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। आरोपी भी थाने पहुंच गए। इसके बाद आरोपी अजय व मोंटी ने बताया रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से  रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए।

गोली मारने के आरोपी आराम से मौके से फरार हो गए। तुरंत उन्हें मोदीनगर के निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने निवोक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रामीण व एसीपी मसूरी पुलिस फोर्स मौके पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित
दो पक्षों के मध्य के विवाद के संबंध में युवक के गोली लगने से हत्या के मामले में गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने मुरादनगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, थाने पर नियुक्त रात्रि अधिकारी सूबे सिंह और विवाद क्षेत्र से संबंधित बीपीओ मोहित सिंह को निलम्बित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: दोस्त ने खोला हत्या का राज: बोला- बहन से थे संबंध, तीन दोस्तों ने ऐसे बनाया अपहरण से मर्डर तक का खौफनाक प्लान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें