गोली मारकर हत्या कर शव फेकना बताया
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी के एक साथी की बहन से मृतक के संबंध थे। मृतक और आरोपी सभी दोस्त हैं। दोस्त की बहन के साथ संबंध होने पर तीनों ने मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया था। योजना के तहत तीनों ने मृतक का चिरोड़ी गांव से अपहरण किया था। तीनों मृतक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। यहां से वह कढ़ी कलंजरी बागपत नदी के पुल के पास पहुंचे। पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद शव को नदी में पुल के ऊपर से फेंक दिया। हत्या के बाद तीनों अपने घर आ गए।