फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के सामनेे खड़ी गाड़ी में लगाई आग, कैमरे में कैद युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा गांव की गली नंबर-6 में घर के बाहर खड़ी प्राॅपर्टी डीलर की गाड़ी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना 14-15 सितंबर की देर रात की है। आरोप है कि साहिबाबाद कोतवाली में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। वाहन स्वामी को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्राॅपर्टी डीलर ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह कार को रोजाना घर के बाहर खड़ी करते थे। 14 सितंबर की रात 11 बजे ऑफिस से लौटकर गाड़ी खड़ी की थी। रात करीब तीन बजे पड़ोसियों ने गाड़ी जलने पर शोर मचाया। वह नींद से जागकर बाहर निकले तो गाड़ी जल रही थी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से सबमर्सिबल पंप से आग बुझाकर काबू पाया। घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। मौके पर आई पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और लौट गए। उनका कहना है कि घटना का पता करने के लिए उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक शरारती तत्व गाड़ी में आग लगाता नजर आ रहा था। उनका आरोप है कि साहिबाबाद कोतवाली में शिकायत और फुटेज दी लेकिन पुलिस ने पांच दिन तक चक्कर कटाने के बाद मुकदमा दर्ज किया। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि फुटेज से शरारती तत्व की पहचान कर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें