सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी राहुल (32) खेतीबाड़ी करता था। बताया गया कि गुरुवार रात वह अपने साथियों के साथ बुलंदशहर से शराब पीने के बाद कार से गांव लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में सभी युवक पेशाब करने के लिए कार से उतर थे। बताया गया कि पेशाब करते वक्त राहुल का साथियों के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने वापस लौटने पर गांव के निकट ही राहुल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
राहुल का शव लहुलुहान अवस्था में उसके घर के पास ही पड़ा मिला। राहुल के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।