फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के धोखे से अनजान था युवक: पति को बेहोश कर महिला बुलाती थी लड़के, पीठ पीछे मिला कभी न भुला पाने वाला दर्द

Mon, 10 Apr 2023 09:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

खाना खाते ही युवक बेहोश हो जाता था। आरोप है कि पत्नी ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भिजवा दिया और करीब सात महीने तक वह वहां रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इस्लामनगर के रहने वाले युवक वसीम (34) ने अपनी पत्नी पर लंबे समय तक खाने में नशीला पदार्थ खिलाने और दो अन्य लोगों साथ मिलकर धोखे से मकान अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने घंटाघर कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर युवक ने पत्नी रुकैया समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

वसीम का कहना है कि उसकी शादी 2011 में रुकैया मलिक के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वसीम का आरोप है कि शादी के बाद वह पत्नी के साथ अलग रहा था। कुछ वर्ष पूर्व पत्नी रुकैया अपने रिश्तेदार गौतमबुद्धनगर निवासी जफर मलिक और कृष्णा नगर ईस्ट दिल्ली निवासी आसिफ को घर बुलाने लगी।

वह इसका विरोध करता था तो पत्नी ने धोखे से उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाना शुरू कर दिया। खाना खाते ही वह बेहोश हो जाता था। आरोप है कि पत्नी ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भिजवा दिया और करीब सात महीने तक वह वहां रहा।
विज्ञापन

इसके बार एक रिश्तेदार की मदद से वह केंद्र से बाहर निकल पाया। आरोप है कि उसकी पत्नी ने धमकी देकर उसका मकान भी अपने नाम करा लिया। एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें