फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून का बदला खून!: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो युवक ने भाई की मौत के बदले में की हत्या, कमर पर गोली मारकर फरार

Tue, 29 Nov 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

धराऊ गांव में तीन नवंबर को 23 वर्षीय नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसमें युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र के धराऊ गांव में मंगलवार शाम को युवक ने अपने भाई के मौत की रंजिश में सफाईकर्मी को गोली मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

विज्ञापन


धराऊ गांव में तीन नवंबर को 23 वर्षीय नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसमें युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था। नितिन के परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे।

विज्ञापन

मुकदमे में नामजद रामपाल (50) सफाईकर्मी के रूप में काम करता था। मंगलवार शाम को शौचालय बंद करके रामपाल घर लौट रहा था। इसी दौरान मृतक नितिन के भाई ने सफाईकर्मी रामपाल की कमर पर गोली मार दी। इसमें वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। आरोपी युवक वहां से भाग गया। वहीं गोली की आवाज पर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामपाल को खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि नितिन के भाई ने रामपाल पर रंजिशन हमला किया है। रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें