फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder: बुर्का पहनकर आया...पोल पर लगी लाइट की बंद और घर में घुसकर काट दिया युवक का गला, CCTV में कैद

Sat, 12 Nov 2022 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी बुर्का पहनकर आया और घर में घुस गया। इसके बाद युवक की चिल्लाने की आवाज आई। आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी में घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान अय्याज के रूप में हुई है। फैयाज पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी में अय्याज (35) परिवार के साथ रहता था। वह कढ़ाई का काम करता था। शुक्रवार रात में अपने घर में सो रहा था। घर के अंदर वाले कमरे में पत्नी शाजिया खातून और दो बच्चे आरिफ और आसिफ सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे बुर्का पहनकर एक हत्यारोपी उनके घर में घुसा। 

कुछ देर बाद अंदर घर से अय्याज के चिल्लाने की आवाज आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग उठे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था तो लोग दरवाजा पीटने लगे। करीब 15 मिनट बाद अय्याज की पत्नी ने गेट खोला। अंदर जाकर देखा तो अय्याज का गला चाकू से किसी ने रेत रखा था। 
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोगों ने किसी को छत से कूदता हुआ देखा। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। घटना की सूचना के बाद एसपी देहात डॉक्टर ईरज रजा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बुर्का पहनकर घर के सामने आता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा कि आरोपी ने घर के बाहर लगे पोल की लाइट को बंद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें