फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में शादी से पहले युवक हुआ गायब, अगवा की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। सुराना गांव से संदिग्ध परिस्थिति में शादी से दो दिन पहले युवक का लापता हो गया। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर अगवा करने की आशंका जताते तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुराना गांव निवासी सारिक ने बताया कि उनके भाई शुएब (22) की 17 दिसंबर को शादी होनी थी और सुबह बरात जानी थी। बताया कि 15 दिसंबर की शाम वह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल पर संपर्क किया तो बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सारिक का कहना है कि गांव में उनकी एक परिवार से रंजिश चल रही है, उन्होंने आशंका जताई कि उन लोगों ने शुएब को अगवा किया है। अनहोनी की आशंका जताते तहरीर दी है। शादी के चलते घर पर मेहमान भी आए हुए हैं। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें