फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 01 Jan 2026 03:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर

सार

स्याना चौपला क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां 25 वर्षीय युवक की फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी नाजिम भी गंभीर रूप से झुलस गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याना चौपला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह को हादसा हो गया। एक कंपनी का फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 25 वर्षीय बिलाल स्याना चौपला पर एक निजी कंपनी का फ्लेक्स बोर्ड लगा रहा था। इसी दौरान बोर्ड ऊपर उठाते समय वह सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। लाइन में दौड़ रहे तेज करंट ने बिलाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के समय बिलाल के साथ काम कर रहा उसका साथी नाजिम भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायल नाजिम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। नए साल के पहले दिन इस दर्दनाक हादसे से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

फिलहाल कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें