गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के डूंडाहेड़ा में रहने वाले पिंटू (45) ने मंगलवार को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उस दौरान उनकी पत्नी काम पर गई थीं। पुलिस को डायल 112 पर इसकी सूचना मिली। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।