मोदीनगर। भोपजुर के गांव किल्हौड़ा में दबंगों ने पुरानी रजिंश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव किल्हौड़ा निवासी गौतम कुमार ने बताया कि गांव निवासी कुछ दबंग उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखते है। सोमवार रात वह बाइक से अपने दूसरे घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। गौतम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नीटू, पिंटू व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।