फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की हिमालय तनिष्क सोसायटी में युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को अस्पताल से इसकी जानकारी मिली। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान सूरज (28) के रूप में हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मामले में कोई लिखित शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि युवक कमरे में पंखे से लटका हुआ था। उसको उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें