गाजियाबाद में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शालीमार गार्डन के 80 फूटा रोड पर ओयो होटल में शुक्रवार दोपहर अमरोहा के 22 वर्षीय आकाश का बेल्ट से बंधा शव मिला।
होटल के कर्मचारियों ने कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आकाश बीती तीन जून की दोपहर को होटल पहुंचा था। पुलिस ने कमरे में जांच की। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है।