फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार से पर्स चोरी के शक में युवक को पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
पंकज। फाइल फोटो
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला एक्सटेंशन इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सर्विस सेंटर पर काम करने वाले युवक पंकज को चोरी के शक में संचालक ने लोहे की रॉड से पीटा। पिटाई से घायल हुए पंकज को आरोपी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पंकज की मौत होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई में रहने वाले विजय कुमार परिवार के साथ टीला एक्सटेंशन में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पंकज (26) कार सर्विस सेंटर में काम करता था। कुछ दिन पहले पंकज कार धुलाई सेंटर से काम छोड़कर चला गया था। संचालक पंकज को फिर से बुला रहा था। बृहस्पतिवार को संचालक अमित अपने साथियों के साथ पंकज के घर पहुंचा। उसने पंकज पर गाड़ी से पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। पंकज को पुलिस चौकी ले जाने के बहाने वह उसे घर से ले आए।
आरोपी पुलिस चौकी में न ले जाकर अपने सेंटर पर ले गए। आरोप है कि संचालक ने पंकज पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की। लोहे की रॉड से उसको पीटा। मारपीट में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में हालत गंभीर होने पर आरोपी पंकज को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गया। अस्पताल में पंकज की मौत हो गई। पंकज की मौत होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर अमित के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिता के सामने पीटता रहा आरोपी
पंकज के पिता विजय ने बताया कि अमित जब उसे अपने साथ ले गया, तो पंकज की मां ने विजय को पुलिस चौकी जाने के लिए कहा। विजय पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन उनका बेटा पुलिस चौकी में नहीं था। इसके बाद विजय अमित के कार धुलाई सेंटर पर पहुंचे। यहां अमित पंकज को पीट रहा था। विजय ने पिटाई का विरोध किया लेकिन अमित नहीं माना। इसके बाद विजय फिर से पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी पंकज को लेकर अस्पताल के लिए निकल चुका था।

ढाई साल पहले हुई थी शादी
पंकज की ढाई साल पहले पूजा नाम की लड़की से शादी हुई थी। पंकज की पत्नी करीब तीन महीने पहले मायके अपनी बहन की शादी के लिए गई थी। पंकज का छोटा भाई बंगलुरू में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें