फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 गुना कमाई का झांसा देकर दो से 8.10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने दो लोगों को शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर 10 गुना कमाई का झांसा देकर 8.10 लाख रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम निवासी योगेश शर्मा से ठगों ने 7.10 लाख रुपये और बजरिया निवासी चिराग से एक लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


योगेश शर्मा का कहना है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में प्रशिक्षण देकर एक एप इंस्टाल करवाया गया। एप इंस्टाल कराने के बाद शातिरों ने इंडिया के आईपीओ के साथ यूएस के आईपीओ दिलवाने के नाम पर निवेश करवाया। कई बार में उसने 7.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्हें रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। वहीं, बजरिया के रहने वाले चिराग से भी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने एक लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि ठगों को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है। ठगी गई रकम को भी फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें