मोदीनगर। नगर के बेगमाबाद गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बेगमाबाद गांव निवासी संदीप उर्फ काले ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व एक युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे। समय पूरा होने पर संदीप ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी आनाकानी करने लगा। संदीप ने बीते दिन एक बार फिर उससे तकादा किया। तकादा करने से गुस्साया आरोपी युवक शनिवार को अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।