गाजियाबाद। ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर डॉक्टर से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। घटना दिसंबर 2023 की है। मामले में उन्होंने करीब एक साल बाद सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नेहरूनगर के रहने वाले डॉ. अभिनव गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास से एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें एक नामी कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। इसके लिए पहले उन्हें 15 हजार रुपये का भुगतान कर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें बताया कि गया कि स्टॉक भेजने के लिए उन्हें भुगतान करना होगा, जो उन्हें बाद में रिफंड हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने 86 हजार रुपये दिए लेकिन न स्टॉक मिला और न ही रिफंड। इसके बाद उनसे और रुपये की मांग की गई। कई बार में उनसे दो लाख रुपये 720 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने जब धमकाना शुरू किया तो वह कंपनी के दिल्ली ऑफिस गए तो वहां उन्हें ठगी के बारे में पता चला। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।