फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पार्किंग कलेश: बाइक हटाने पर भिड़े दो पक्ष, युवक को जमकर पीटा; चार लोग मारने की धमकी दे गए

Tue, 01 Sep 2026 07:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजिायाबाद के मसूरी में बाइक पार्किंग विवाद में युवक से मारपीट की गई। इतना ही नहीं चार लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक हटाने पर भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। अम्बेडकर कॉलोनी गली नं. 6 निवासी विकास (30) पुत्र भोले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त प्रल्ली के साथ मोटरसाइकिल से इन्द्रगढ़ी स्थित दिल्ली धर्म कांटा के पास एक दुकान पर बिरयानी लेने गया था।

विज्ञापन


उसने अपनी बाइक बिरयानी की दुकान के सामने खड़ी की थी। आरोप है कि तभी दिल्ली धर्म कांटा पर काम करने वाले आलम, इनाम, हमजा और कैफ वहां आए और बाइक हटाने को लेकर बहस करने लगे। विकास ने जब कहा कि उसने बाइक बिरयानी दुकान के सामने खड़ी की है, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

मौके पर मौजूद विकास के दोस्त प्रल्ली और झगड़ा देखकर पहुंचे नीले नाम के व्यक्ति ने उसे बचाया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद भीड़ ने आरोपियों को वहां से खदेड़ा। पीड़ित ने अपनी चोटों का मेडिकल परीक्षण कराकर थाना मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित विकास की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी आलम,ईनाम, हमजा व कैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें